रांची: झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार को अंतिम दर्शन के लिए झारखंड विधानसभा लाया गया। उनका निधन शुक्रवार को दिल्ली में हुआ था। झारखंड विधानसभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें पुष्प अर्पित किए गए और शोक सलामी दी गई।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मंत्री दीपक बिरूवा, शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद महुआ माझी, जोबा माझी, मुख्य सचिव अलका तिवारी, वन्दना दादेल, झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव माणिक लाल हेम्ब्रॉम और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों सहित कई लोगों ने दिवंगत रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया।