रांची। अक्सर विवादों में रहने वाली महिला दरोगा मीरा सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तुपुदाना ओपी की पूर्व प्रभारी दारोगा मीरा सिंह को ED ने अभियुक्त बनाते हुए कांड संख्या ECIR 8/2025 में PC (प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन) दाखिल की है। फिलहाल ED की PC पर कोर्ट ने संज्ञान नहीं लिया है। दारोगा मीरा सिंह के विरुद्ध ED ने पिछले वर्ष मार्च महीने में छापेमारी की थी। इस छापेमारी में आरोपितों के ठिकाने से 12.50 लाख रुपये नकदी मिले हैं। ED ने ACB द्वारा दर्ज किए गए केस को ही टेकओवर किया है। मीरा सिंह पहली पुलिस ऑफिसर हैं, जिन्हें ED ने किसी केस में आरोपी बनाया है। हालांकि ACB के ट्रैप केस में मीरा सिंह फिलहाल जमानत पर हैं।
विवादों में घिरी महिला दरोगा मीरा सिंह की मुश्किलें बढ़ीं
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.