पूर्वी सिंहभूम के कदमा थाना क्षेत्र में, 28 वर्षीय मालती कुमारी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लाइव होकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मालती घर पर अकेली थीं, उनके पति ड्यूटी पर थे और बच्चे स्कूल गए थे।
महिला ने कमरे में पंखे से अपनी चुन्नी बांधकर फांसी लगाई। लाइव वीडियो में मालती ने अपने पति सहदेव यादव पर आपसी विवाद और प्रताड़ना का आरोप लगाया। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मालती की शादी 2013 में सहदेव यादव से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। पति टाटा स्टील में काम करते हैं। मालती गिरीडीह की रहने वाली थीं, जबकि उनका ससुराल कोडरमा में है, लेकिन वे कदमा में पति और बच्चों के साथ रहती थीं।
सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के आधार पर, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से परिवार और स्थानीय लोग सदमे में हैं।