हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की बैठक में कुरुक्षेत्र को नई पहचान देने पर चर्चा की गई। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुरुक्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। सरकार का उद्देश्य है कि कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दुनिया भर में पहचान मिले। बैठक में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए चार नए सूचना केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, ज्योतिसर तीर्थ क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। महाभारत थीम पर आधारित गेट और चौक बनाने और इलेक्ट्रिक बसें चलाने का भी प्रस्ताव रखा गया। बैठक में बताया गया कि 48 कोस कुरुक्षेत्र क्षेत्र में पहले से चिह्नित 164 तीर्थ स्थलों के अलावा, 18 नए स्थलों का सर्वे पूरा हो गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह विभाग की सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कुरुक्षेत्र को पूरे देश में पहचान दिलाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक अशोक अरोड़ा और सांसद नवीन जिंदल ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में भाग लिया और कुरुक्षेत्र के विकास पर चर्चा की।
-Advertisement-

कुरुक्षेत्र में होगा महाभारत थीम पर बदलाव, इलेक्ट्रिक बसें और सूचना केंद्र बनेंगे
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.