आज से मां शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है। देश में आज से जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं, जिसके बाद कई वस्तुओं की कीमतें कम हो जाएंगी। अब देश में केवल दो टैक्स स्लैब (5% और 18%) होंगे। शराब, तंबाकू जैसी हानिकारक वस्तुओं पर 40% टैक्स लगेगा। जीएसटी की नई दरें लागू होने से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को देश को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने जीएसटी सुधार और स्वदेशी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई दरें लागू होने के बाद 99% वस्तुओं पर केवल 5% टैक्स लगेगा। भाजपा 22 सितंबर से 29 सितंबर तक पूरे देश में जीएसटी बचत उत्सव अभियान चलाएगी। भाजपा के सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्र में पदयात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।






