भारत आज पूरे उत्साह और गौरव के साथ दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है, जो 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की याद दिलाता है। इस उपलब्धि ने भारत को चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा और उसके दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना दिया है।
लैंडिंग के बाद, प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक अध्ययन शुरू किया और उस स्थान का नाम ‘शिव शक्ति पॉइंट’ रखा गया, जो देश की वैज्ञानिक सोच और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।
इस असाधारण उपलब्धि का सम्मान करते हुए, भारत सरकार ने 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ घोषित किया, जो देश की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताओं का प्रतीक है। इस वर्ष का विषय ‘आर्यभट्ट से गगनयान: प्राचीन ज्ञान से असीम संभावनाओं तक’ है, जो खगोलीय विरासत से लेकर आधुनिक अंतरिक्ष मिशनों तक भारत की यात्रा को दर्शाता है।