वैज्ञानिकों ने हमारे तारों के पड़ोस में पृथ्वी जैसा एक ग्रह खोजा है, जहां जीवन संभव हो सकता है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) का उपयोग करते हुए, वैज्ञानिकों ने एक विशाल एक्सोप्लैनेट का पता लगाया है जो हमारे सूर्य के सबसे निकटतम सूर्य जैसे तारे, अल्फा सेंटॉरी A के चारों ओर घूमता है। यह ग्रह अल्फा सेंटॉरी त्रि-तारा प्रणाली में स्थित है, और इसे अस्थायी रूप से अल्फा सेंटॉरी Ab नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस ग्रह पर पानी मौजूद होने की भी संभावना है। प्रत्यक्ष इमेजिंग के माध्यम से यह खोज, एक्सोप्लैनेट विज्ञान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो यह पहली बार होगा जब हमारे सबसे नजदीकी सूर्य जैसे पड़ोसी के आसपास संभावित रूप से रहने योग्य ग्रह की पहचान की गई है।







