प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में ₹60,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें BSNL की स्वदेशी 4G सेवा की शुरुआत भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पहले BSNL पर मीम बनते थे, लेकिन अब इसने इतिहास रच दिया है। मोदी ने कहा कि अब BSNL ने अपनी मेहनत से नया इतिहास रचा है, जिसके लिए वह युवाओं को बधाई देते हैं। इस दौरान 8 आईआईटी के विस्तार की आधारशिला और संबलपुर में एक फ्लाईओवर का भी उद्घाटन किया गया। मोदी ने कहा कि ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।







