भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जो नासा के एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट थे, भारत लौट आए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, इसरो के वैज्ञानिक, छात्र और बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। भारत माता की जय के नारों से एयरपोर्ट गूंज उठा। शुभांशु के साथ उनकी पत्नी कामना शुक्ला और उनके बेटे भी मौजूद थे।







