अंतरिक्ष यात्रा से लौटने के बाद, देश का गौरव बढ़ाने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का आज लखनऊ में जोरदार स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और इसे लखनऊ के लिए गर्व का दिन बताया। शुक्ला के घर लौटने का इंतज़ार पूरा लखनऊ कर रहा था। उनके माता-पिता, परिवार और कई अन्य लोगों ने उनका बेसब्री से स्वागत किया, पूरा त्रिवेणी नगर जश्न में डूबा हुआ था। शहर में उनके पोस्टर लगे थे और बच्चों ने अंतरिक्ष यात्री की वेशभूषा पहनकर उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उन पर पुष्प वर्षा की। शुक्ला 18 दिन की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) यात्रा पूरी करने के बाद 15 जुलाई 2025 को धरती पर वापस लौटे थे।
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में भव्य स्वागत
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.