लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अचानक धुंआ उठने के बाद हड़कंप मच गया। घटना भुसावल से जलगांव के बीच भादली स्टेशन के पास हुई। कुछ समय के लिए यात्रियों में दहशत फैल गई। सूत्रों के अनुसार, नए कोचों में लोहे की जगह फाइबर ब्रेक लाइनर लगे होने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि इसे आग लगना कहना सही नहीं है। ट्रेन को लगभग 20-30 मिनट तक रोककर जांच की गई और फिर नासिक की ओर रवाना कर दिया गया।
यह घटना जलगांव के पास हुई, जहां पहले भी एक सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
इस तकनीकी रुकावट के कारण ट्रेन संख्या 12172, 22137 और 12108 लेट हुईं। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि रही और कोई हताहत नहीं हुआ।
NCRB डेटा के अनुसार, 2023 में रेल दुर्घटनाओं में 6.7% की वृद्धि हुई है, 2022 में 23,139 दुर्घटनाओं की तुलना में 2023 में 24,678 दुर्घटनाएं हुईं।