फिल सॉल्ट ने T20 में बनाया रिकॉर्ड। वायुसेना 114 ‘मेड इन इंडिया’ राफेल खरीदेगी। पाकिस्तान 2027 SCO समिट की मेजबानी करेगा। भारत ने UN में फिलिस्तीन प्रस्ताव का समर्थन किया।
1. **PM मोदी मिजोरम पहुंचे, 3 दिन में मणिपुर समेत 5 राज्यों का दौरा करेंगे:** प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर हैं। PM मोदी मिजोरम पहुंच चुके हैं और राजधानी आइजोल में ₹9000 करोड़ के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मणिपुर जाएंगे और चुराचांदपुर में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे। फिर इंफाल में सभा करेंगे। शाम को असम की राजधानी गुवाहाटी में डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के समारोह में शामिल होंगे।
2. **रूस में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7.7 तीव्रता; सुनामी का अलर्ट:** रूस के कामचटका क्षेत्र में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 10 किमी गहराई में था। इसके बाद 300 किमी दायरे में सुनामी की चेतावनी दी गई। अब तक किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की जानकारी नहीं है। कामचटका प्रायद्वीप एक ऐसा इलाका है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
3. **चंद्रबाबू नायडू ने की 2029 की भविष्यवाणी, कहा- चौथी बार NDA सरकार बनेगी:** आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भविष्यवाणी की है कि 2029 के लोकसभा चुनावों में चौथी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनेगी।
4. **फिल सॉल्ट ने सिर्फ बाउंड्री से बनाए 108 रन, 8 छक्के, 15 चौके; सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़ा:** इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाउंड्री से ही 108 रन बनाए। सॉल्ट ने इस मैच में 60 गेंदों में 15 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 141 रन बनाए। उन्होंने भारत के T20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
5. **पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, 45 दिन में हर बाढ़ पीड़ित को मिलेगा मुआवजा:** पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा है कि 5 दिनों के भीतर राज्य के सभी बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देना सुनिश्चित करेगी। उनकी सरकार किसानों को फसलों के नुकसान के लिए 20,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देगी।
6. **GST रेट कट के बाद अब सरकार का ऐलान, दवाएं और मेडिकल की मशीनें सस्ती होंगी:** सरकार ने सभी दवा कंपनियों को नई GST व्यवस्था के तहत 22 सितंबर, 2025 से दवाओं, फॉर्मूलेशन और मेडिकल डिवाइसेज की MRP में बदलाव करने का आदेश दिया है।
7. **वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, 114 मेड इन इंडिया राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का प्रस्ताव:** भारतीय वायु सेना ने रक्षा मंत्रालय को 114 ‘मेड इन इंडिया’ राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव में 60% से अधिक स्वदेशी सामग्री होगी।
8. **₹346 करोड़ के बैंक घोटाले मामले में ED का एक्शन, दिल्ली-NCR सहित इन शहरों में रेड:** प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मेसर्स हिथ्रो पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और उसके सहयोगियों के खिलाफ ₹346 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में छापेमारी की। ये कार्रवाई दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई में हुई है।
9. **2027 में SCO समिट की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने किया ऐलान:** पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऐलान किया कि देश 2027 में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट की मेजबानी करेगा।
10. **फिलिस्तीन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में वोटिंग, भारत ने दो-देश योजना का समर्थन किया:** भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ‘न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन’ के पक्ष में वोट किया, जो फिलिस्तीन के दो-राज्य समाधान का समर्थन करता है।