तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में हुई भगदड़ में 35 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। गृह मंत्रालय ने इस घटना पर तमिलनाडु सरकार से रिपोर्ट मांगी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दूसरी ओर, ओडिशा में रविवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अवदाब में बदलने वाला है।







