अनाया बांगर कौन हैं और क्या करती हैं, इन सवालों के जवाब तो मिल चुके थे। लेकिन, लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर कितनी पढ़ी-लिखी हैं, यह सवाल अभी तक अनुत्तरित था। अब, उन्होंने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने MA पास किया है। चौंकाने वाली बात यह नहीं है कि उन्होंने MA पास किया है, बल्कि यह है कि उन्होंने यह कैसे किया? अनाया बांगर इन दिनों ‘राइज एंड फॉल’ नाम के एक रियलिटी शो में भाग ले रही हैं, जहां उन्होंने अपनी MA पास करने के पीछे की कहानी बताई।
अनाया बांगर ने बताया कि उनका हर काम CHAT GPT से होता है। उन्होंने उसी से MA भी पास किया है। यह सुनकर शो के सभी कंटेस्टेंट हैरान रह गए। अनाया बांगर ने आगे कहा कि वो असल में क्रिकेटर ही हैं। अनाया बांगर अंडर एज क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान जैसे क्रिकेटरों के साथ खेल चुकी हैं। यह तब की बात है जब उनकी पहचान आर्यन बांगर के तौर पर थी। अब जब वो लड़का से लड़की बन चुकी हैं तो क्रिकेट में लौटने को लेकर जद्दोजहद जारी है। वो अपनी क्रिकेट प्रैक्टिस के तमाम वीडियो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।