सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो काव्या को गोद में उठाए हुए हैं. यह तस्वीर वायरल होने के बाद काव्या के एक निकनेम का भी पता चला है। धोनी हाल ही में हर्ष सांघवी के भाई की शादी के फंक्शन में शामिल हुए थे, जहां गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, ज़हीर खान जैसे दिग्गज भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में धोनी और गंभीर की मुलाकात हुई।
काव्या का जन्मदिन 16 अगस्त को मनाया गया। उसी दिन, हर्ष सांघवी के भाई की शादी के फंक्शन से तस्वीरें सामने आईं, और उसी दिन काव्या को गोद में उठाए हुए धोनी की एक तस्वीर भी दिखाई दी। यहां हम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की नहीं, बल्कि एक छोटी बच्ची काव्या की बात कर रहे हैं।
काव्या दरअसल रांची में धोनी के एक करीबी की बेटी है। 16 अगस्त को उसका जन्मदिन था। धोनी वहां नहीं थे, इसलिए काव्या के घरवालों ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें धोनी उसे गोद में उठाए हुए दिख रहे थे। फोटो शेयर करते हुए घरवालों ने लिखा- हैप्पी बर्थडे हनी।
यह भी पता चला कि हनी ही काव्या है, और काव्या ही हनी, यह जानकारी हमें तब मिली जब हमने उसके पिछले जन्मदिन की तस्वीरें देखीं। उन तस्वीरों पर धोनी के ऑटोग्राफ थे और लिखा था- विद लव, काव्या। इस बार, धोनी हाई-प्रोफाइल शादी फंक्शन में शामिल होने के कारण काव्या के जन्मदिन पर नहीं जा सके, और जो तस्वीर इंस्टा स्टोरी में लगाई गई थी, वह उसके पिछले जन्मदिन की थी।