दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास BCCI के नए अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। 20 फरवरी को दिल्ली में हुई बैठक के बाद उनके नाम पर सहमति बनती दिखी। हालांकि, अभी तक BCCI ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है। खबर है कि 28 सितंबर को होने वाली AGM मीटिंग में उनके नाम का ऐलान किया जा सकता है। अगर मन्हास अध्यक्ष बनते हैं, तो यह पहला मौका होगा जब कोई अनकैप्ड खिलाड़ी BCCI की कमान संभालेगा।
मिथुन मन्हास फिलहाल जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में प्रशासक की भूमिका निभा रहे थे। इससे पहले, वे दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ ज़ोन के लिए संयोजक और IPL फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के सपोर्ट स्टाफ में भी रह चुके हैं। BCCI अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम एक सरप्राइज पैकेज के रूप में सामने आया है।
पहले हरभजन सिंह का नाम भी चर्चा में था, लेकिन अब मन्हास का बैठना तय माना जा रहा है। मन्हास, रोजर बिन्नी की जगह लेंगे, जिन्हें 70 साल की उम्र के कारण पद छोड़ना पड़ा। बिन्नी से पहले सौरव गांगुली BCCI के अध्यक्ष थे। इस तरह, मन्हास BCCI की कमान संभालने वाले तीसरे क्रिकेटर होंगे।
अगर मन्हास अध्यक्ष बनते हैं, तो यह पहली बार होगा जब कोई ऐसा खिलाड़ी इस पद पर बैठेगा जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास क्रिकेट, 130 लिस्ट ए मैच और 91 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें घरेलू क्रिकेट में लगभग 15,000 रन बनाए हैं।
यह भी माना जा रहा है कि राजीव शुक्ला BCCI के उपाध्यक्ष बने रहेंगे, कोषाध्यक्ष रघुराम भट्ट होंगे, संयुक्त सचिव प्रभतेज भाटिया और अरुण कुमार धूमल IPL चेयरमैन के पद पर बने रहेंगे। देवजीत साइकिया BCCI के सचिव होंगे।