न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज से रचिन रवींद्र बाहर हो गए हैं। कीवी टीम के इस खिलाड़ी के सीरीज से बाहर होने की वजह चोट है। रचिन रवींद्र को फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी, जब वह एक गेंद को पकड़ने के चक्कर में बाउंड्री पर लगे होर्डिंग से जा टकराए। रचिन रवींद्र, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के लिए महत्वपूर्ण थे। ऐसे में उनका सीरीज शुरू होने से ठीक पहले बाहर होना कीवी टीम के लिए एक बड़े झटके से कम नहीं है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज 1 अक्टूबर से शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 3 अक्टूबर को, जबकि तीसरा टी20 4 अक्टूबर को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर रचिन रवींद्र की चोट की जानकारी दी और उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। बोर्ड ने बताया कि रचिन रवींद्र चैपल-हेडली सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें बाउंड्री पर लगी होर्डिंग से टकराने के कारण चोटें आई हैं और उनके चेहरे पर टांके लगे हैं। टीम में जिमी नीशाम ने उनकी जगह ली है। ऑस्ट्रेलिया को भी एक बड़ा झटका लगा है। उनकी टीम से स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल सीरीज से बाहर हो गए हैं।
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
27 | 28 | 29 | 30 | 31 |
-Advertisement-

रचिन रवींद्र चोटिल, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.