क्रिकेट के मैदान के खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर अब अपनी जिंदगी की पिच पर भी उतर चुके हैं। 13 अगस्त को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन और व्यवसायी रवि घई की पोती सानिया चंडोक की सगाई हुई। सवाल यह है कि क्या अर्जुन और सानिया पहले से एक-दूसरे को जानते थे? सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलता है कि दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे। अर्जुन तेंदुलकर की दुबई यात्रा के दौरान सानिया चंडोक भी उनके साथ थीं। सारा तेंदुलकर की पोस्ट में, अर्जुन और सारा दुबई यात्रा पर थे। एक तस्वीर में सारा अपने भाई अर्जुन के साथ हैं, जबकि दूसरी में सानिया चंडोक भी दिखाई दे रही हैं। दोनों तस्वीरें दुबई की हैं, जो सारा के कपड़ों और पृष्ठभूमि से स्पष्ट होता है।
सारा तेंदुलकर ने 10 जून को दुबई ट्रिप की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। 19 मार्च, 2025 की पोस्ट से यह भी पता चलता है कि सानिया चंडोक ही उनकी भाभी हैं। उस पोस्ट में, सारा, सानिया चंडोक के साथ हैं और कैप्शन में लिखा है- ‘माई प्लस वन फॉरएवर।’ सारा और अर्जुन दोनों सानिया चंडोक को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। सानिया भी उन्हें फॉलो करती हैं, और तस्वीरें भी साझा की हैं। इससे पता चलता है कि यह जान-पहचान नई नहीं है, जिसे अब एक नए रिश्ते का नाम दिया गया है।