रायपुर, 04 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 5.49 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 5994 करोड़ 82 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 4 दिसम्बर को 58468 किसानों से 2.67 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 66453 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 44349 टोकन जारी किए गए हैं।
राज्य सरकार धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर जारी किए है, जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते है।
Trending
- रमेश ठाकुर के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला में भाजपा का झंडा हमेशा ऊंचा रहेगा
- दिल्ली HC ने सिसौदिया के परिवार को बंगले में रहने देने के मामले में आतिशी के खिलाफ याचिका खारिज की | ताजा खबर दिल्ली
- अरविंद केजरीवाल खुद को ‘सुरक्षा खतरे’ की रिपोर्ट पर
- अर्जुन एरिगैसी ने मैग्नस कार्लसन, फैबियानो कारुआना को हराकर ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता जीती –
- Hardoi: बैंक से ऋण लेने के बाद महिला सिपाही को धमकाने वाला सिपाही गिरफ्तार, वायरल करने की दी थी धमकी!v
- भारत, ओमान जल्द ही व्यापक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर विचार कर रहे हैं |
- शाहरुख खान के इस सह-कलाकार ने खुलासा किया, ‘वह मुझे अपनी मारुति कार में हमारे शूट के लिए ले जाते थे’ –
- विनोद की बेटी ने किया कमाल, एमबीए में मिला तीस लाख का दस्तावेज