मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्री खलको के बेहतर इलाज के लिए यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनीश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर श्री खलको की कुशलक्षेम पूछी। श्री खलको की हालत ठीक है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में बताया। आइजी और कलेक्टर एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया की घटना में श्री खलको के जबड़े और आंख में चोट लगी है। उन्हें भर्ती कर जांच और इलाज शुरू कर दिया गया है। बाकी उनका स्वास्थ्य ठीक है। आईजी और कलेक्टर ने घायल जवान की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। अधिकारियों ने घायल जवान के परिवार जनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस अवसर पर एसडीएम पीयूष तिवारी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Trending
- “कभी -कभी जीत, कुछ समय सीखो …”: अरशदीप सिंह की चीक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो जाती है
- Xiaomi Civi 5 Pro Design, प्रमुख विशेषताओं का पता चला; 22 मई को लॉन्च होने की संभावना है
- साक्षी सिंदवानी से, कुशा कपिला से पारुल गुलाटी; फिल्म निर्माताओं और आलोचकों के लिए यह फिल्म समारोह का कोई और नहीं है; लेकिन प्रभावितों के लिए एक वाणिज्यिक बाजार के अधिक – फर्स्टपोस्ट
- एक दिन में दिल्ली में पांच आग, कोई हताहत नहीं | नवीनतम समाचार दिल्ली
- आज जमशेदजी टाटा की पुण्यतिथि, यहां जानिये उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें
- बेंगलुरु मौसम अद्यतन: शहर का सामना एक और दिन भारी बारिश, गरज के साथ, यातायात भीड़ | नवीनतम पूर्वानुमान की जाँच करें |
- प्रोस्टेट कैंसर का निदान एक डेमोक्रेटिक लड़ाकू
- अडानी डिफेंस, स्पार्टन साइन डील भारत में पनडुब्बी एंटी-पनडुब्बी सोनोबॉय बनाने के लिए