Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

icc

आगामी टी २० क्रिकेट का विश्वकप जो की भारत में होने वाला था इस साल सितंबर में यूएई में आयोजित कराया जायेगा। इसकी पुष्टि बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से कर दी। भारत में होने वाले ICC T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप (T20 World up) को यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) शिफ्ट कर दिया गया है. बीसीसीआई के सेक्रेट्री जय शाह ने बताया कि बीसीसीआई इस बात की जानकारी आज आईसीसी को दे देगी. जय शाह ने कहा, "हमने आईसीसी को आज जानकारी देंगे कि T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप को दुबई शिफ्ट कर रहे हैं आपको बता दें कि यूएई में विश्वकप कराने के पीछे कोरोना की दूसरी लहर बड़ी वजह है। इसके कारण ही पिछले साल आस्ट्रेलिया में होने वाला टी-२० विश्वकप भी रद्द किया जा चुका है। यूएई की बात करें तो यहॉ हाल ही में क्रिकेट मैच को लेकर  आयोजन कराने के मामले मेें दिलचस्पी हमेशा दिखाई जाती रही है। इसका मुख्य कारण है कि आयोजकों की पहली पसंद है यहॉ का मैनेजमेंट सिस्टम। जी हां यहॉ कोरोना काल में भी खिलाडिय़ों के सोशल डिस्टेसिंग से लेकर तमाम सुविधाओं का ध्यान रखा जायेगा। आपको बता दें कि यहॉ आईपीएल २०२० भी आयोजित किया जा चुका है। इसके अलावा दुनिया के मशहूर टी-१० लीग भी दुबई में ही होते हैं। इसके अलावा यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यूएई  में भारत फिर से विश्वचैंपियन का खिताब हासिल कर पायेगा।

भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी की ताजा जारी रैंकिंग में अपना स्थान बरकरार रखा...

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत कर दी। यह एक अगस्त...

भारत ने वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में पाकिस्तान को 89 रन (डकवर्थ लुईस नियम) से हरा दिया। मैच में...