तकनीकी रूप से, AC को 24 घंटे तक लगातार चलाया जा सकता है, लेकिन ऐसा करना उचित नहीं है। इससे बिजली का बिल बढ़ सकता है और AC की कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है। लंबे समय तक ऐसा करने से AC खराब भी हो सकता है। आमतौर पर, AC को 8-10 घंटे तक लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद इसे 1-2 घंटे के लिए बंद कर देना चाहिए। यदि आप 8-10 घंटे में AC बंद नहीं कर पा रहे हैं, तो तापमान को थोड़ा बढ़ा सकते हैं ताकि AC पर ज्यादा दबाव न पड़े। AC को लगातार चलाने से कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है, जिससे खराबी या फटने की संभावना बढ़ जाती है। AC का आदर्श तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। मानसून में इसे ड्राय मोड में इस्तेमाल करना चाहिए।







