एपल सितंबर में अपने सबसे बड़े इवेंट में iPhone सीरीज लॉन्च करने के बाद अब अक्टूबर 2025 में एक और बड़ा इवेंट आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इस बार, कंपनी iPad Pro M5 चिप के साथ, अपग्रेडेड Vision Pro, नया Apple TV, HomePod Mini और AirTag पेश कर सकती है। MacBook Pro M5 पर अपडेट्स भी आ रहे हैं, हालांकि इसके लॉन्च को लेकर अलग-अलग अनुमान हैं।
एपल के अक्टूबर इवेंट्स का इतिहास मिला-जुला रहा है। 2021 और 2023 में लॉन्च इवेंट आयोजित किए गए, जबकि 2022 और 2024 में प्रेस रिलीज के माध्यम से प्रोडक्ट्स अपडेट किए गए। 2021 में MacBook Pro (M1 Pro और M1 Max चिप्स), AirPods 3 और HomePod Mini कलर्स लॉन्च हुए थे। 2023 में, ‘Scary Fast’ इवेंट में MacBook Pro और iMac (M3 चिप्स) पेश किए गए थे।
Bloomberg के Mark Gurman की रिपोर्ट के अनुसार, iPad Pro M5 इस साल का सबसे बड़ा लॉन्च हो सकता है। इसमें डुअल फ्रंट कैमरा होगा जो पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों ओरिएंटेशन को सपोर्ट करेगा। Vision Pro का नया वर्जन भी आ सकता है, जिसमें M4 या M5 चिप, नया हेड स्ट्रैप और Space Black फिनिश होने की उम्मीद है।
Apple TV का नया मॉडल A17 Pro या N1 चिप के साथ आ सकता है, जो Wi-Fi 7 और एपल इंटेलिजेंस फीचर्स के लिए तैयार होगा। HomePod Mini में बेहतर साउंड, नया S-सीरीज चिप और Ultra Wideband 2.0 की संभावना है। AirTag का अपग्रेडेड वर्जन ज्यादा ट्रैकिंग रेंज, बेहतर मजबूती और स्पष्ट बैटरी अलर्ट के साथ लॉन्च हो सकता है।
MacBook Pro M5 सीरीज का प्रोडक्शन चल रहा है, लेकिन ज्यादातर रिपोर्ट के अनुसार इसका लॉन्च जनवरी 2026 तक टल सकता है। भविष्य में Apple OLED डिस्प्ले और स्लिमर डिजाइन वाले Mac पर काम कर रहा है। लो-कॉस्ट MacBook और अगली जनरेशन का Studio Display भी 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में देखने को मिल सकता है।