₹1000 से कम कीमत में उपलब्ध कुछ बेहतरीन ब्लूटूथ स्पीकर यहां दिए गए हैं।
**पहला:** यह स्पीकर ₹899 में खरीदा जा सकता है। इसमें 14W का साउंड आउटपुट और 10 मीटर तक की ब्लूटूथ रेंज मिलती है। इसके अतिरिक्त, स्पीकर में 5 घंटे के चार्जिंग समय के साथ 20 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।
**दूसरा:** Portronics का यह स्पीकर 12W का साउंड आउटपुट प्रदान करता है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट के साथ A2DP और AVRCP का भी सपोर्ट है। स्पीकर में 6 घंटे का बैटरी बैकअप है। यह चार शानदार रंगों में उपलब्ध है।
**तीसरा:** Mivi ROAM 2 एक शक्तिशाली पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर है। इसमें Bass Boosted तकनीक है, साथ ही पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IPX67 रेटिंग, 24 घंटे का बैटरी बैकअप, ब्लूटूथ सपोर्ट और 10 मीटर तक की रेंज मिलती है। इसे भी चार रंग विकल्पों में खरीदा जा सकता है।
**चौथा:** boAt Stone 310 में 5W का साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें 45mm ड्राइवर और 16 घंटे तक का बैटरी बैकअप है। इस पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर के साथ शानदार BASS का अनुभव मिलता है।
**पांचवां:** JBL Go Essential की कीमत ₹1000 से थोड़ी अधिक है, लेकिन इसके साथ दमदार साउंड क्वालिटी मिलती है। हालाँकि, इसे सेल में बैंक डिस्काउंट और क्रेडिट कार्ड के साथ ₹1000 तक में खरीदा जा सकता है। स्पीकर में 5 घंटे की बैटरी लाइफ और IPX7 रेटिंग मिलती है। इसमें 3.1 W साउंड आउटपुट मिलता है।