अगर आप Flipkart से खरीदारी करते हैं, तो आपको Protect Promise Fee के बारे में जानना ज़रूरी है। यह अतिरिक्त शुल्क Flipkart क्यों लेता है? अगर आपने भी इस एक्स्ट्रा चार्ज को नोटिस किया है, तो आपके मन में भी यह सवाल ज़रूर आया होगा कि क्या यह कंपनी का पैसा कमाने का एक तरीका है? Flipkart को अतिरिक्त पैसे देना हर किसी को थोड़ा अटपटा लगता है, क्योंकि बहुत से लोगों को यह बेकार का खर्च लगता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि Flipkart को अतिरिक्त पैसे देना आपके लिए फायदेमंद क्यों है?
Flipkart को पैसे देने के 2 फायदे:
हालांकि आपको Flipkart को एक्स्ट्रा पैसे चुकाना चुभता होगा, लेकिन इससे आपको दो शानदार फायदे मिलते हैं, जिसके बारे में ज़्यादातर लोगों को पता तक नहीं होता है। लोगों को लगता है कि फीस भरने के बाद कुछ नहीं मिलता, लेकिन ऐसा नहीं है। Flipkart आपसे पैसे लेने के बदले आपको दो सुविधाएं देता है:
* पहला फायदा: प्रोडक्ट को सुरक्षित आप तक पहुंचाना।
* दूसरा फायदा: अगर आपसे Protect Promise Fee ली गई है, तो डिलीवरी के समय आपको Open Box Delivery मिलेगी, जिसका मतलब है कि आप डिलीवरी लेते समय बॉक्स खोलकर जांच सकते हैं कि आपका प्रोडक्ट ठीक है या नहीं।
धोखाधड़ी के कई मामले सामने आते रहते हैं, जैसे महंगे फोन की जगह साबुन या पत्थर निकल जाना। एक्स्ट्रा फीस देने के बाद, आप इस बात से निश्चिंत हो जाते हैं, क्योंकि आप अपने प्रोडक्ट की ओपन बॉक्स डिलीवरी लेकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि बॉक्स के अंदर आपका असली प्रोडक्ट है या नहीं।
कितना शुल्क लिया जाता है?
अलग-अलग उत्पादों के लिए Flipkart Protect Promise Fee अलग-अलग है। इस अतिरिक्त शुल्क के रूप में, आपसे 19 रुपये से लेकर 149 रुपये तक लिए जा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि Flipkart पर कुछ ऐसे उत्पाद भी हैं जिन पर यह शुल्क नहीं लगता है, जैसे डेटा केबल आदि।
अगली बार जब भी Flipkart से खरीदारी करें, तो इस बात पर ज़रूर ध्यान दें कि आपसे कितने पैसे चार्ज किए जा रहे हैं। आमतौर पर, यह शुल्क इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रीमियम होम अप्लायंसेज जैसे साउंडबार, स्मार्ट टीवी, रेफ्रिजरेटर, टैबलेट और एसी जैसे सामान पर देखने को मिलता है।