देश में ऑनलाइन गेमिंग बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है, जिससे यह कानून बन जाएगा। सरकार ने पैसे से खेले जाने वाले ऑनलाइन खेलों पर नियंत्रण करने के लिए ‘ऑनलाइन गेमिंग (प्रमोशन और रेगुलेशन) बिल 2025’ पेश किया था। इस बिल के पास होने के बाद, कई रियल मनी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म बंद हो सकते हैं।
कई बड़ी गेमिंग कंपनियों ने नए कानून का पालन करने के लिए रियल-मनी ऑफरिंग को बंद करने की घोषणा की है। इनमें Dream11, MPL, PokerBaazi, My11Circle, Zupee, WinZO और Probo जैसे कई प्लेटफॉर्म शामिल हैं। यदि आपका भी पैसा इन ऐप्स या प्लेटफॉर्म पर फंसा है तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, आप इसे वापस पा सकते हैं।