iPhone 17 Series के साथ, Apple Event 2025 में iOS 26 अपडेट की रिलीज़ डेट का भी खुलासा किया गया। Apple ने नए इंटरफेस को लिक्विड ग्लास इंटरफेस नाम दिया है, जो एक ताज़ा अनुभव देगा और कई बदलाव लेकर आएगा। यदि आप भी इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको यह जानकर झटका लग सकता है कि कुछ ऐसे मॉडल हैं जिन्हें अपडेट नहीं मिलेगा। क्या आपका मॉडल भी इस सूची में शामिल है? आइए जानते हैं।
iOS 26 रिलीज़ डेट
कंपनी ने इवेंट में घोषणा की कि ओवर द एयर (OTA) के माध्यम से 15 सितंबर को यूजर्स के लिए अपडेट रोलआउट किया जाएगा। हालाँकि, कंपनी ने यह भी बताया कि कुछ फीचर्स सभी भाषाओं और क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होंगे। स्थानीय कानूनों और नियमों के कारण उपलब्धता अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग हो सकती है।
iOS 26: इन मॉडल्स को नहीं मिलेगा अपडेट
- iPhone Xs
- iPhone Xs Max
- iPhone XR
iOS 26 Compatible Devices: इन मॉडल्स को मिलेगा अपडेट
- iPhone 11
- iPhone 11 Pro
- iPhone 11 Pro Max
- iPhone 12
- iPhone 12 Mini
- iPhone 12 Pro
- iPhone 12 Pro Max
- iPhone 13
- iPhone 13 Mini
- iPhone 13 Pro
- iPhone 13 Pro Max
- iPhone 14
- iPhone 14 Plus
- iPhone 14 Pro
- iPhone 14 Pro Max
- iPhone 15
- iPhone 15 Plus
- iPhone 15 Pro
- iPhone 15 Pro Max
- iPhone 16
- iPhone 16 Plus
- iPhone 16 Pro
- iPhone 16 Pro Max
- iPhone SE (2nd and 3rd Generation)
- iPhone 16e
ये मॉडल्स करेंगे iOS 26 में Apple Intelligence को सपोर्ट
- iPhone 15 Pro
- iPhone 15 Pro Max
- iPhone 16
- iPhone 16 Plus
- iPhone 16 Pro
- iPhone 16 Pro Max
- iPhone 16e
iOS 26 बीटा डाउनलोड
बीटा वर्जन एक्सेस करने के लिए, आपको Apple डेवलपर प्रोग्राम के माध्यम से Apple ID साइन-इन करना होगा। एक बार रजिस्टर करने के बाद, आपको फोन की सेटिंग्स में जनरल पर क्लिक करके सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करना होगा। यहां आपको बीटा अपडेट ऑप्शन दिखाई देगा, जिसके जरिए आप बीटा वर्जन डाउनलोड कर पाएंगे।