iPhone 17 के लॉन्च से पहले iPhone 16 खरीदने का शानदार मौका! यदि आप iPhone 16 खरीदना चाहते हैं, लेकिन iPhone 17 के लॉन्च होने के बाद पुरानी सीरीज की कीमतों में कटौती का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार अब खत्म हो गया है। iPhone 16 पर बंपर डिस्काउंट उपलब्ध हैं। कई ऑनलाइन साइट्स आईफोन 16 बेचती हैं, लेकिन Flipkart, Amazon, Vijay Sales और Croma पर सबसे सस्ता फोन कहां मिल सकता है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।
**Flipkart पर iPhone 16 की कीमत:**
Apple ने पिछले साल iPhone 16 के 128GB वेरिएंट को ₹79,900 में लॉन्च किया था। फ्लिपकार्ट पर यह फोन ₹5,000 के डिस्काउंट के बाद ₹74,900 में मिल रहा है।
**Amazon पर iPhone 16 की कीमत:**
Amazon पर iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹9,901 की छूट के साथ ₹69,999 में उपलब्ध है।
**Vijay Sales पर iPhone 16 की कीमत:**
विजय सेल्स पर iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च प्राइस से ₹8,000 सस्ता, यानी ₹71,900 में उपलब्ध है।
**Croma पर iPhone 16 की कीमत:**
Croma की आधिकारिक साइट पर iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹6,410 की छूट के साथ ₹73,490 में मिल रहा है।
कुल मिलाकर, iPhone 16 सबसे कम कीमत पर Amazon पर उपलब्ध है। Amazon के बाद, विजय सेल्स की वेबसाइट पर यह फोन सस्ते में मिल सकता है। प्रोडक्ट पर छूट के अलावा, आप एक्सचेंज ऑफर और बैंक कार्ड ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। EMI और नो कॉस्ट EMI की सुविधा भी उपलब्ध है, लेकिन खरीदने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह से जांच लें।