iPhone 17 Series को लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Air और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। अगर आप इनमें से किसी भी नए फोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जानना ज़रूरी है कि iPhone 17 Series की कीमत किस देश में सबसे कम है।
अगर आपको लगता है कि भारत में इस सीरीज़ की कीमत सबसे कम है, तो ऐसा नहीं है। हम आपको बता रहे हैं कि भारत के अलावा, और कौन-कौन से देश हैं जहाँ इस सीरीज़ को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
**iPhone 17 की कीमतें**
भारतीय बाज़ार में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपए है। लेकिन यह ध्यान देने योग्य है कि यह फोन USA में भारत से कम दाम में बेचा जाएगा, जहां iPhone 17 की कीमत 799 डॉलर (लगभग 70,500 रुपए) से शुरू होगी। चीन में भी यह फोन भारत से सस्ता मिलेगा, जिसकी कीमत 5,999 चीनी युआन (लगभग 74,235 रुपए) से शुरू होती है। जापान में भी यह फोन भारत से कम दाम में बेचा जाएगा, जिसकी कीमत JPY 129,800 (लगभग 77,594 रुपए) से शुरू होती है।
**iPhone 17 Air की कीमतें**
भारतीय बाज़ार में एयर वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपए से शुरू होती है। यूएस में एयर वेरिएंट की शुरुआती कीमत 999 डॉलर (लगभग 88,400 रुपए), चीन में 7,999 चीनी युआन (लगभग 98,985 रुपए) और जापान में JPY 159,800 (लगभग 95,528 रुपए) है।
**iPhone 17 Pro की कीमतें**
भारत में प्रो मॉडल की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपए, चीन में 8,999 चीनी युआन (लगभग 1,11,359 रुपए), जापान में JPY 1,79,800 (लगभग 1,07,483 रुपए) और यूएस में 1099 डॉलर (लगभग 96,853 रुपए) तय की गई है।
**iPhone 17 Pro Max की कीमतें**
भारत में प्रो मैक्स मॉडल की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपए, चीन में 9,999 चीनी युआन (लगभग 1,23,734 रुपए), जापान में JPY 194,800 (लगभग 1,16,450 रुपए) और यूएस में 1199 डॉलर (लगभग 1,05,666 रुपए) तय की गई है।