Jio अपने 9वीं वर्षगांठ उत्सव ऑफर के तहत 84 दिनों (लगभग 3 महीने) की वैधता वाले किफायती प्रीपेड प्लान पेश कर रहा है। इन योजनाओं में डेटा और असीमित कॉलिंग के साथ-साथ Netflix, Amazon Prime, SonyLIV, Zee5 और Swiggy जैसे लोकप्रिय सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिल रहे हैं। सबसे सस्ता प्लान मात्र ₹889 से शुरू होता है। आइए इन प्लान के बारे में जानते हैं।

₹889 वाला JioSaavn Pro प्लान
Jio का सबसे सस्ता प्लान ₹889 का है, जिसमें प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा, असीमित कॉलिंग और 100 SMS/दिन की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसमें JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया गया है, जिससे संगीत प्रेमियों को बड़ा फायदा होगा। इसके साथ JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मुफ्त है।
₹1028 वाला Swiggy One Lite प्लान
यह प्लान ₹1028 में आता है और इसमें भी यूजर्स को 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में Swiggy One Lite का सब्सक्रिप्शन शामिल है। प्रतिदिन 2GB डेटा, असीमित कॉलिंग और 100 SMS/दिन के अलावा JioTV व JioAICloud भी इसमें दिए जा रहे हैं। साथ ही ₹50 कैशबैक और Jio के 9वीं वर्षगांठ उत्सव ऑफर के सभी फायदे भी शामिल हैं।
₹1029 वाला Amazon Prime प्लान
यदि आप Amazon Prime का आनंद लेना चाहते हैं, तो Jio का 1029 रुपये वाला प्लान आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता है, इस प्लान के साथ भी यूजर्स को 84 दिन की वैधता मिलती है। इसके अलावा, प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा और Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ JioTV, JioAICloud और अन्य ऑफर जैसे Zomato Gold और EaseMyTrip पर डिस्काउंट भी उपलब्ध हैं।
₹1049 वाला SonyLIV + Zee5 प्लान
इस प्लान की कीमत ₹1049 है और इसमें भी आपको 84 दिनों की वैधता मिलती है। प्रतिदिन 2GB डेटा, असीमित कॉलिंग और 100 SMS/दिन शामिल हैं। खास बात यह है कि इसमें SonyLIV और Zee5 दोनों के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलते हैं।
₹1299 वाला Netflix प्लान
Jio का सबसे प्रीमियम 84 दिन वाला प्लान ₹1299 का है जिसमें प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा और असीमित कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में Netflix (Mobile), JioTV और JioAICloud सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। इसके अलावा 9वीं वर्षगांठ उत्सव ऑफर के तहत Ajio, Reliance Digital, Zomato Gold और Netmeds जैसी सेवाओं पर अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है।





