अगर आप एक नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो OnePlus Pad 3 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह टैबलेट जल्द ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे जून 2025 में OnePlus 13s के साथ लॉन्च किया था। अब यह बाजार में खरीदने के लिए तैयार है।
OnePlus ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि OnePlus Pad 3 की पहली सेल 5 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। आप इसे OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और Amazon से खरीद सकते हैं।
यह टैबलेट दो वेरिएंट में आएगा, जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज विकल्प शामिल हैं। रंग विकल्पों की बात करें तो यह फ्रॉस्टेड सिल्वर और स्टॉर्म ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा। फिलहाल, कंपनी ने भारत में इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
OnePlus Pad 3 की मुख्य विशेषताएं:
* डिस्प्ले: OnePlus Pad 3 में आपको 13.2 इंच की बड़ी 3.4K LCD डिस्प्ले, 144Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और TUV Rheinland आई केयर 4.0 सर्टिफिकेशन मिलेगा।
* परफॉर्मेंस: पैड 3 में नया Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU देखने को मिलेगा।
* RAM और स्टोरेज: 16GB तक LPDDR5T RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज विकल्प मिलेगा।
* कैमरा: इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा भी है।
बैटरी और चार्जिंग:
टैबलेट में 12,140mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। जिसके जरिए टैबलेट सिर्फ 92 मिनट में 1% से 100% तक चार्ज हो जाता है। एक बार चार्ज करने पर टैब 72 दिन तक स्टैंडबाय में चल सकता है।
OnePlus Pad 3 उच्च प्रदर्शन, बड़े डिस्प्ले और शक्तिशाली बैटरी वाला टैबलेट होगा। यह मल्टीटास्किंग और छात्रों से लेकर पेशेवरों तक के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।