आजकल स्मार्टवॉच केवल समय देखने का साधन नहीं रह गई हैं, बल्कि ये स्वास्थ्य और फिटनेस का ख्याल रखने वाले गैजेट बन गए हैं। ये कॉल रिसीव करने, मैसेज पढ़ने और नोटिफिकेशन देखने जैसे कार्यों को भी आसान बनाते हैं। अगर आप भी अपने लिए एक नई स्मार्टवॉच खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। इस लेख में, हम आपको 5,000 रुपये के अंदर आने वाली स्मार्टवॉच के बारे में जानकारी देंगे।
Noise Twist 2 Smartwatch
अगर आप एक प्रीमियम लुक और दमदार फीचर्स वाली स्मार्टवॉच चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी 850 निट्स ब्राइटनेस धूप में भी शानदार दृश्यता प्रदान करती है। स्टील बैक और मेटल डायल इसे टिकाऊ और स्टाइलिश बनाते हैं। आप इसमें AI वॉयस सर्च और स्मार्ट असिस्टेंट की मदद से आसानी से कमांड दे सकते हैं। इसमें हार्ट रेट, SpO2, नींद, स्ट्रेस और महिला स्वास्थ्य निगरानी जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स हैं। इसकी बैटरी 7 दिनों तक चल सकती है। इसकी कीमत 2,499 रुपये है।
Pebble Gravity Smartwatch
Pebble की यह वॉच 1.43 इंच AMOLED स्क्रीन और 700 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिलता है। ब्लूटूथ 5.3 कॉलिंग, QR पेमेंट सपोर्ट और इन-बिल्ट डिजिटल कंपास इस वॉच को और भी खास बनाते हैं। इसमें मौजूद 300mAh की बैटरी लंबे समय तक साथ देती है। हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स इसे फिटनेस प्रेमियों के लिए उपयोगी बनाते हैं। इसकी कीमत 3,699 रुपये है।
boAt Enigma Gem Women
यह वॉच विशेष रूप से महिलाओं के लिए डिज़ाइन की गई है। इसमें आपको लक्जरी और शक्तिशाली फीचर्स का संयोजन मिलता है। इसमें 1.19 इंच का AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें इमरजेंसी SOS और लाइव लोकेशन शेयरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ, यह IP67 रेटिंग वाली वॉच पानी के छींटों से भी सुरक्षित है। स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए 700 से अधिक एक्टिव मोड्स, हार्ट रेट व SpO2 मॉनिटरिंग, मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग और कस्टम वॉच फेस जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। इसकी कीमत 2,999 रुपये है।
NoiseFit Halo
NoiseFit Halo उन लोगों के लिए एक अच्छी वॉच है जो स्टाइल के साथ दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 1.43 इंच AMOLED स्क्रीन और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट मिलता है। मेटल बॉडी इसे प्रीमियम लुक देती है और विंटेज ब्राउन डिज़ाइन इसे खास बनाता है। स्मार्ट जेस्चर कंट्रोल, ब्लूटूथ कॉलिंग और 100+ स्पोर्ट्स मोड्स इसमें शामिल हैं। इसकी बैटरी लगभग 7 दिनों तक चलती है। इसकी कीमत 2,799 रुपये है।