ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे फ्लेवियो ने बताया कि हाउस अरेस्ट में रह रहे बोल्सोनारो को उल्टी, लो ब्लड प्रेशर और हिचकी की समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें पुलिस गार्ड के साथ अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बोल्सोनारो की खराब सेहत का कारण पिछले महीने से खराब खानपान था। बोल्सोनारो को पिछले हफ्ते 27 साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उन्हें हाउस अरेस्ट में रखा गया था। उन पर 2022 के चुनाव में हार के बाद तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप है। बोल्सोनारो के वकीलों ने कहा है कि वे इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। फ्लेवियो ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके पिता को अचानक हिचकी, उल्टी और लो ब्लड प्रेशर की गंभीर समस्या हुई। डॉक्टरों ने बताया कि बोल्सोनारो कमजोर थे और उन्हें हल्का एनीमिया भी हो गया था, जिसका कारण खराब खानपान था। पूर्व राष्ट्रपति पर हत्या की साजिश सहित कई आरोप लगे हैं।







