अमेरिका एक बार फिर हिंसा से दहल गया है, इस बार गोलीबारी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की मौत हो गई। ट्रंप ने शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने का आदेश दिया। चार्ली किर्क, टर्निंग पॉइंट यूएसए के सीईओ और सह-संस्थापक थे। 31 साल के किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक बहस में शामिल थे जब उन पर हमला हुआ, जिसमें उनकी जान चली गई।
चार्ली किर्क ने 2012 में 18 साल की उम्र में टर्निंग पॉइंट यूएसए की शुरुआत की। उनका आक्रामक अंदाज और उदारवादी परिसरों में बहस करने का आत्मविश्वास उन्हें सुर्खियों में ले आया। 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में, किर्क ने ट्रंप के समर्थन में युवाओं के बीच अभियान चलाया। टर्निंग पॉइंट की राजनीतिक शाखा ने वोट जुटाने का अभियान चलाया जिससे लाखों कंजर्वेटिव मतदाता सामने आए। ट्रंप और उनके परिवार के साथ उनकी नजदीकी जगजाहिर थी।
किर्क का पॉडकास्ट और रेडियो शो भी लोकप्रिय था, हालांकि उन पर संगठन की फंडिंग को लेकर सवाल भी उठे। 2024 के चुनाव में एरिज़ोना में ट्रंप की जीत के बाद, किर्क ने इसे अपनी रणनीति की सफलता बताया।