विश्व स्टोन स्किमिंग चैंपियनशिप, जो हर साल स्कॉटलैंड में आयोजित की जाती है, इस बार धोखाधड़ी के आरोपों से घिर गई है। यह प्रतियोगिता, जिसमें खिलाड़ी पत्थरों को पानी में उछालकर दूरी तय करते हैं, 42 वर्षों में पहली बार विवादों में आई है। इस साल, कुछ खिलाड़ियों पर छेड़छाड़ किए गए पत्थरों का उपयोग करने का आरोप लगा, जिसे बाद में स्वीकार भी कर लिया गया।
यह प्रतियोगिता स्कॉटलैंड के ईसडेल द्वीप पर आयोजित होती है, जिसमें 27 देशों के 2000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी प्राकृतिक पत्थरों का उपयोग करते हैं, जिन्हें रिंग ऑफ ट्रुथ नामक उपकरण से मापा जाता है। टॉस मास्टर मैथ्यूज ने बताया कि कुछ खिलाड़ियों ने जीतने के लिए पत्थरों के साथ छेड़छाड़ की थी, संभवतः उछाल क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें गोल आकार दिया गया।
इस वर्ष, केंटकी के जान जेनिंग्स ने 580.7 फीट की दूरी के साथ जीत हासिल की, और वह इस प्रतियोगिता को जीतने वाले पहले अमेरिकी बने।