चीन के पूर्व कृषि मंत्री तांग रेनजियन को घूस लेने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। उन पर 2007 से 2024 के बीच सरकारी पद का दुरुपयोग करने का आरोप है। उन्होंने परियोजनाओं को मंजूरी दिलाने, व्यवसायों में सहायता करने और नौकरियों में बदलाव करवाने के बदले में 268 मिलियन युआन (लगभग 315 करोड़ रुपये) की रिश्वत ली। चांगचुन शहर की अदालत ने कहा कि तांग का भ्रष्टाचार देश और जनता के लिए हानिकारक था, इसलिए उन्हें कड़ी सजा दी गई। हालांकि, उन्होंने अपना अपराध कबूल किया, पश्चाताप किया और अवैध धन सरकार को लौटाया, जिसके कारण उन्हें कुछ राहत मिली। अदालत ने उन्हें दो साल की मोहलत भी दी है। अगर वह दो साल तक अच्छा व्यवहार करते हैं, तो उनकी सजा को उम्रकैद में बदला जा सकता है। अदालत ने उनके सभी निजी सामान जब्त कर लिए हैं और रिश्वत की रकम सरकारी खजाने में जमा करा दी गई है। उन्हें जीवन भर के लिए राजनीति से भी निष्कासित कर दिया गया है। 2012 में शी जिनपिंग के सत्ता में आने के बाद से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया गया है, जिसमें छोटे कर्मचारियों से लेकर बड़े नेताओं तक को निशाना बनाया गया। इस अभियान के तहत अब तक 10 लाख से अधिक सरकारी अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़ा जा चुका है।
-Advertisement-

चीन के पूर्व कृषि मंत्री को घूसखोरी के आरोप में मौत की सजा, राहत की क्या उम्मीद?
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.