अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने और उसे दोबारा बेचने पर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत रूसी तेल को पुन: बेचकर अरबों डॉलर का मुनाफा कमा रहा है। बेसेंट ने अमेरिकी टैरिफ का बचाव करते हुए कहा कि भारत ने अवसरवादी मध्यस्थता की है। सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारत ने रूसी तेल बेचकर 16 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया है। बेसेंट ने कहा कि यूक्रेन युद्ध से पहले भारत का 1% से भी कम तेल रूस से आता था, जो अब 42% तक पहुंच गया है।
बेसेंट ने चीन पर पेनल्टी न लगाने पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि चीन ने भारत की तुलना में रूस से कम तेल खरीदा है। युद्ध से पहले चीन का 13% तेल रूस से आता था, जो अब 16% हो गया है। अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है।