दुनिया में प्रकृति का कहर जारी है। अफगानिस्तान में भूकंप के बाद, अफ्रीकी देश सूडान में भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। सूडान लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी के अनुसार, भूस्खलन के कारण कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई। पश्चिमी सूडान के मार्रा पर्वतीय क्षेत्र में एक पूरा गांव नष्ट हो गया। दारफुर क्षेत्र में हुई इस घटना में केवल एक बच्चा जीवित बचा है। भारी बारिश के कारण 31 अगस्त को भूस्खलन हुआ, जिससे गांव पूरी तरह से मिट्टी में समा गया। अब्देलवाहिद मोहम्मद नूर के नेतृत्व वाले ग्रुप ने संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय सहायता एजेंसियों से मदद की गुहार लगाई है। सूडान में पहले से ही युद्ध चल रहा है और लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं। इस आपदा ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है।
सूडान में भूस्खलन: एक गांव तबाह, 1000 लोगों की मौत
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.