दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के प्रमुख, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए चीन के तियानजिन में एकत्रित हुए। इस अवसर पर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी चीन में मौजूद थे, जो अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल हुए। मंगलवार को, शहबाज शरीफ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के बाद, पुतिन ने रूस और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संबंधों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने शरीफ को नवंबर में रूस आने का निमंत्रण भी दिया।
पुतिन ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान प्राकृतिक आपदाओं के कारण उत्पन्न सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेगा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पुतिन के व्यक्तिगत रुचि के कारण रूस के साथ संबंधों में हो रहे सुधारों की सराहना की और संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
पुतिन ने शहबाज शरीफ को मास्को आने का न्योता दिया, जिस पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने खुशी जाहिर की। उन्होंने पाकिस्तान का समर्थन करने और क्षेत्र में स्थिरता लाने के प्रयासों के लिए पुतिन का धन्यवाद किया।