रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जो एक शक्तिशाली देश के नेता हैं, एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिनका अपना कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। इस बात पर समय-समय पर कई चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन अब रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने उनके सोशल मीडिया से दूर रहने के कारणों का खुलासा किया है।
पुतिन 1999 में पहली बार रूस के राष्ट्रपति बने थे, जिसके एक साल बाद सोशल मीडिया का दौर शुरू हुआ।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि पुतिन सोशल मीडिया का इस्तेमाल क्यों नहीं करते हैं।
पेस्कोव के अनुसार, पुतिन सोशल मीडिया को ‘समय की बर्बादी’ मानते हैं। वे ऑनलाइन अपडेट रहते हैं, लेकिन खुद सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। उन्हें ऑनलाइन ट्रेंडिंग के बारे में क्रेमलिन या परिवार के सदस्यों से जानकारी मिल जाती है।
2017 में, पुतिन ने कहा था कि वे खाली समय में फिटनेस पर ध्यान देते हैं, दोस्तों के साथ समय बिताते हैं और संगीत सुनते हैं।
एक और कारण यह है कि पुतिन सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करते हैं। 2015 में, एडवर्ड स्नोडेन ने एक गुप्त फाइल लीक की थी, जिसमें पता चला था कि अमेरिका ने कई देशों के सुप्रीम लीडर्स के फोन टैप कराए थे। पुतिन नहीं चाहते कि सोशल मीडिया या फोन के माध्यम से उनकी निगरानी की जाए, इसलिए वह इससे दूर रहते हैं। पुतिन अपने पास कोई फोन भी नहीं रखते हैं।