अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलास्का में मुलाकात करेंगे। पुतिन की सुरक्षा में बॉडीगार्ड्स के साथ कई विशेष सूटकेस भी होंगे, जिनमें से एक ‘पू ब्रीफकेस’ है। इस ब्रीफकेस में पुतिन के मल और मूत्र को जमा किया जाएगा और मॉस्को ले जाया जाएगा। यह कदम पुतिन के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को प्रतिद्वंद्वियों से छिपाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
फ्रांसीसी पत्रिका पेरिस मैच के अनुसार, इस तरह की जानकारी पहली बार 2017 में सामने आई थी जब पुतिन फ्रांस के दौरे पर गए थे। 2019 में सऊदी अरब दौरे पर भी ऐसी चर्चा हुई थी। पुतिन की सेहत को लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैली हैं, जिसमें कैंसर और डिमेंशिया जैसी बीमारियां शामिल हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान इन अफवाहों ने और जोर पकड़ा था। पुतिन की खराब सेहत की अफवाहें तब और बढ़ीं जब न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें विक्ट्री डे परेड के मौके पर कंबल से ढके हुए दिखाया गया था।