चीन के तियानजिंग में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह वीडियो ग्रुप फोटोग्राफी के दौरान का है, जिसमें शहबाज शरीफ रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुतिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ आगे बढ़ रहे थे, तभी शहबाज शरीफ तेजी से आगे बढ़ते हैं और पुतिन की ओर हाथ बढ़ाते हैं। पुतिन ने बाद में पलटकर उनसे हाथ मिलाया। पाकिस्तान पिछले कुछ समय से रूस के साथ मजबूत संबंध बनाने की कोशिश कर रहा है।