अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है, जिससे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका लगा है। फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि रूस ने अपने सबसे बड़े तेल ग्राहक, भारत को खो दिया है। ट्रंप ने कहा, “भारत रूसी तेल व्यापार का 40% हिस्सा संभाल रहा था।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें जरूरत पड़ी तो वे भारत पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगा सकते हैं।
ट्रंप ने यह टिप्पणी अलास्का में पुतिन के साथ हुई मुलाकात से पहले की। इस मुलाकात में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। ट्रंप ने पहले भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जिसका कारण भारत द्वारा रूस से तेल की खरीद को बताया गया था। ट्रंप का कहना था कि भारत को रूस से व्यापार करने पर जुर्माना देना होगा।
हालांकि, टैरिफ की घोषणा के बावजूद, भारत लगातार रूस से तेल खरीद रहा है। भारत के कुल तेल आयात का लगभग 35-40% हिस्सा रूस से आ रहा है।