अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की बुधवार को यूटा के ओरेम स्थित यूटा वैली विश्वविद्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब चार्ली किर्क विश्वविद्यालय में एक रूढ़िवादी छात्र सभा को संबोधित कर रहे थे। टर्निंग पॉइंट यूएसए के संस्थापक चार्ली किर्क को गोली लगी। चार्ली किर्क ने सशस्त्र समाज में बंदूक से होने वाली मौतों को एक दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई बताया था।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चार्ली किर्क की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि महान चार्ली किर्क अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में युवाओं के दिल को चार्ली से बेहतर कोई नहीं समझ सकता था। ट्रम्प ने कहा कि वह और मेलानिया चार्ली को प्यार और सम्मान देते थे और उनकी पत्नी एरिका और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
चार्ली किर्क 31 साल के थे। जब उन्हें गोली लगी, उससे पहले वह बंदूक हिंसा पर बात कर रहे थे। एक वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे गोली चली और किर्क नीचे गिर पड़े। ऐसा लगता है कि उन्हें गर्दन में गोली लगी है।
वैली विश्वविद्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, चार्ली किर्क को अपना संबोधन देते हुए 20 मिनट ही हुए थे, उसी दौरान एक पास की इमारत से गोली की आवाज सुनाई दी।
यह खबर अभी अपडेट हो रही है।