अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन के पास एक सैन्य अड्डे पर शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सैकड़ों जनरल, एडमिरल और उनके सलाहकार शामिल हुए। ट्रंप ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर जरूरत पड़ी तो हमारे पास सबसे शक्तिशाली परमाणु हथियार हैं। हम उन्हें इस्तेमाल करना नहीं चाहते।’ ट्रंप ने कहा कि जब रूस ने परमाणु हथियारों की बात की तो अमेरिका ने अपनी सबसे खतरनाक परमाणु पनडुब्बी रूस के पास भेजी। ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘कागज का शेर’ भी कहा। ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध पर पुतिन की आलोचना करते हुए कहा कि वे पुतिन से निराश हैं, और उन्हें उम्मीद थी कि युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा।
-Advertisement-

ट्रंप ने रूस को परमाणु हमले की चेतावनी दी, पुतिन को बताया ‘कागज का शेर’
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.