अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार जीतने के लिए आखिरी दांव खेल रहे हैं। इसके लिए उन्होंने नई पहल शुरू की है। ट्रंप की कोशिश गाजा युद्ध को समाप्त करके इस पुरस्कार पर मजबूत दावा करने की है। सोमवार (29 सितंबर) को राष्ट्रपति ट्रंप गाजा युद्ध विराम पर एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। बैठक को लेकर प्रस्ताव तैयार हो गया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सहमत होते ही प्रस्ताव हमास को भेजा जाएगा। ट्रंप की कोशिश 1 अक्टूबर तक गाजा में जंग रोकने की है, क्योंकि 10 अक्टूबर को स्वीडन की नोबेल संस्था शांति के लिए इस वर्ष का पुरस्कार घोषित करने जा रही है। अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा में 65 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। यूरोप और अरब देश इस युद्ध के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इजराइल को अमेरिका का सीधा समर्थन प्राप्त है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूएन के बाहर बयान दिया था कि अगर ट्रंप गाजा युद्ध रुकवा देते हैं तो उन्हें नोबेल मिल जाएगा। इसके बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ने गाजा में शांति स्थापित करने की कवायद तेज कर दी। नोबेल शांति पुरस्कार उस संस्था या व्यक्ति को दिया जाता है जिसने राष्ट्रों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने या स्थायी सेनाओं को समाप्त करने या कम करने में अहम भूमिका निभाई हो। डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि उन्होंने राष्ट्रपति बनने के 7 महीने के भीतर ही सात जंग रुकवा दिए। नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कंबोडिया और पाकिस्तान जैसे देशों ने ट्रंप के नाम नामित किए हैं। यूएन स्पीच के दौरान भी ट्रंप ने नोबेल को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की थी।
-Advertisement-

डोनाल्ड ट्रंप: नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अंतिम प्रयास?
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.