दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश और शांति के लिए अपील करने वाले अमेरिका पर इन दिनों कई मोर्चों पर दबाव बढ़ रहा है। खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने छह महीने में छह युद्ध रुकवाए हैं, लेकिन अब अमेरिका के खिलाफ दो नए मोर्चे खुल गए हैं। एक तरफ वेनेजुएला है, जो अमेरिका को चुनौती दे रहा है, तो दूसरी तरफ उत्तर कोरिया और उसके तानाशाह किम जोंग उन हैं। वेनेजुएला ने अपने 45 लाख मिलिशिया को सक्रिय कर दिया है और खुलेआम कहा है कि कोई भी साम्राज्य उसकी पवित्र भूमि को नहीं छू सकता। वहीं, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास को युद्ध की तैयारी बताते हुए परमाणु हथियारों का उत्पादन तेज करने का ऐलान किया है।
-Advertisement-

अमेरिका के खिलाफ खुल रहे दो नए मोर्चे: वेनेजुएला और उत्तर कोरिया
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.