अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो इन दिनों भारत के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष को ‘मोदी का युद्ध’ करार दिया और भारत पर रूस से तेल खरीदकर युद्ध को हवा देने का आरोप लगाया। नवारो ने भारत को क्रेमलिन के लिए मनी लॉन्ड्रिंग मशीन तक बताया है।
पीटर नवारो का जन्म 15 जुलाई 1949 को मैसाचुसेट्स में हुआ था। वह एक अर्थशास्त्री हैं और जनवरी 2025 तक ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर रहे। उन्होंने 2016 में ट्रंप के चुनावी अभियान में भी काम किया। नवारो ने व्हाइट हाउस नेशनल ट्रेड काउंसिल के डायरेक्टर के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने 3 साल तक अमेरिकी सेना में भी सेवा दी और कई देशों की यात्रा की। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स और पीएचडी करने के बाद, नवारो कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने।
उन्होंने चीन पर एक किताब भी लिखी, जिसमें चीन के आर्थिक और सैन्य उदय के खतरों का उल्लेख किया गया था। नवारो 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को पलटने की कोशिश के आरोप में चार महीने की जेल की सजा भी काट चुके हैं।