Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भाजपा नेता की पिटाई के मामले में नपे चौकी प्रभारी, एसपी ने किया ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में चौकी प्रभारी का पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने स्थानांतरण (ट्रांसफर) कर दिया। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता संतनंगर चौकी प्रभारी के खिलाफ पिटाई का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष से कार्रवाई का आश्वासन मिलते के बाद धरना समाप्त कर दिया था। कार्रवाई न होने पर दो दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिर से धरना देने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद मंगलवार की देर रात पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी का स्थानांतरण कर दिया।जानकारी के अनुसार, भाजपा बूथ अध्यक्ष राहुल सिंह के भाई रजत का गांव के ही एक व्यक्ति से खेत मे पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर लेकर आई। भाजपा कार्यकर्ता रजत सिंह का आरोप था कि मामले में सुलह समझौता हो गया था। लेकिन चौकी प्रभारी ने विपक्षी से बंद कमरे में बात की। इसके बाद उन्होंने बाहर निकलते ही रजत की लात घूसों से पिटाई कर दी।पिटाई से क्षुब्ध होकर रजत ने कार्यकर्ताओं को फोन कर घटना की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी पर प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं के कहने और लालगंज थानाध्यक्ष के माफी मांगने पर धरना समाप्त किया गया था।
भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री सोनू सिंह ने दो दिन पहले ही चौकी प्रभारी पर कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी दी थी। खबर को   प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने संतनगर चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह का स्थानांतरण अदलहाट थाना पर कर दिया।एसपी ने इसके अलावा धौरहा चौकी प्रभारी उदय नरायण सिंह कुशवाहा को चौकी संत नगर प्रभारी और जमालपुर से स्थानांतरित कर सुनील कुमार को धौरहा चौकी का प्रभारी बनाया।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में चौकी प्रभारी का पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने स्थानांतरण (ट्रांसफर) कर दिया। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता संतनंगर चौकी प्रभारी के खिलाफ पिटाई का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष से कार्रवाई का आश्वासन मिलते के बाद धरना समाप्त कर दिया था। कार्रवाई न होने पर दो दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिर से धरना देने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद मंगलवार की देर रात पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी का स्थानांतरण कर दिया।

जानकारी के अनुसार, भाजपा बूथ अध्यक्ष राहुल सिंह के भाई रजत का गांव के ही एक व्यक्ति से खेत मे पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर लेकर आई। भाजपा कार्यकर्ता रजत सिंह का आरोप था कि मामले में सुलह समझौता हो गया था। लेकिन चौकी प्रभारी ने विपक्षी से बंद कमरे में बात की। इसके बाद उन्होंने बाहर निकलते ही रजत की लात घूसों से पिटाई कर दी।

पिटाई से क्षुब्ध होकर रजत ने कार्यकर्ताओं को फोन कर घटना की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी पर प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं के कहने और लालगंज थानाध्यक्ष के माफी मांगने पर धरना समाप्त किया गया था।