Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौके पर ही मौत

गरियाबंद- शनिवार रात्रि में शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार का चारपहिया वाहन मारुति इक्को अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक समेत 7 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 महिला भी हैं। इस हादसे में 14 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गया। राजिम थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुरुद के साहू परिवार से शादी समारोह में शामिल होने महासमुंद गया था। जो रात्रि में वापसी के समय 11 बजे ग्राम देवरी पहुचते ही तेजरफ्तार मारुति इक्को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 3 बार गोते खाते हुए पलट कर खड़ी हो गई। इस घटना में वाहन के सामने व ऊपर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गर्मी के दिनों में गांव में लोगो की हलचल व मार्ग में अन्य वाहनों के आना जाना होने के कारण घटना की जानकारी लोगो को होते ही 108 में सूचना देकर सभी घायलों को राजिम अस्पताल ले जाया गया। जहाँ दो गंभीर हालत में घायल को रायपुर रिफर किया गया। वाहन उसी परिवार के ही टिकेश्वर साहू चला रहा था। जिसका संभवतः वाहन चलाते समय पलके झपक जाने या नशे की हालत में वाहन चलाने की आशंका व्यक्त किया जा रहा है। इस घटना में 14  वर्षीय मोहित साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वही वाहन में सवार यदुराम साहू, गीता बाई साहू, उर्मिला साहू, अंगेश्वर साहू, राधेश्याम साहू, इंदुराम साहू, सन्तोषी साहू को शरीर में अंदरूनी चोटे लगने से घायल हो गये। वही गंभीर रूप से घायल राधेश्याम व सन्तोषी बाई को रायपुर रिफर कर दिया गया है। बाकी घायलों को राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया है। घटना में मृत बच्चे की पीएम पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया है। राजिम पुलिस वाहन चालक पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना में लग गई है।